ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच के सांझे ऑपरेशन में उसे पकड़ लिया गया है। जानकारी अनुसार गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा स्विफट डिजायर में सवार था। जब पुलिस ने उसको घेर लिया तो उसने वहां से भागने की कोशिश की पर वो और कितने दिनों तक पुलिस की शिकंजे से दूर रहता।
दोनों तरफ से भारी गोलीबारी की गई। इस दौरान दिलप्रीत बाबा को गोलियां लग गई और वो वहीं पर ही गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसको पीजीआई इलाज के लिए भेज दिया। पीजीआई में भारी संख्या में पुलिस तैनात है और दिलप्रीत बाबा का इलाज चल रहा है।
अस्पताल में दिलप्रीत की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीजीआई के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात होने के कारण किसी को भी बिना पास के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत हरियाणा के नारायणगढ़ के नंबर वाली गांड़ी में सवार होकर आया था।
जिसके बाद कहा जा सकता है कि पंजाब के गैंगस्टरों का हरियाणा के साथ कोई कनेक्शन जुड़ा हुआ है क्योकि पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर की भी यमुनानगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। डिस्कस थ्रो का खिलाड़ी रह चुके विक्की ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या के बाद भांगड़ा किया था।
इसके बाद ही विक्की गौंडर पंजाब अंडरवर्ल्ड में फेमस हो गया था। पर अबोहर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान वो मारा गया। हाल में दिलप्रीत को भी मुठभेड़ के दौरान टांग पर गोलिया लगी है। जिस कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।




