ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने ISBT के पास से गिरफ्तार किया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस दौरान दिलप्रीत दाहन और पुलिसकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई थी। जिस कारण दिलप्रीत बाबा बूरी तरह से जख्मी हो गया। गौरतलब है कि दिलप्रीत दाहन ने पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था
जिस कारण परमीश वर्मा जख्मी हो गए थे इस हमले के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद दिलप्रीत दाहन अपनी वारदातों को अंजाम देता गया।
परमीश वर्मा के बाद दिलप्रीत ने सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को फिरौती मांगी थी। इतना ही नहीं दिलप्रीत ने कई व्यपारियों से भी फिरौती की मांग की है। सूत्रों का ये भी कहना है कि और भी वो कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाला था। फिलहाल अब वो पुलिस के शिकंजे में है जिससे कई अहम खुलासे हो सकते है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1159693124211179/



