ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के मामले के खिलाफ पंजाब सरकार अपनी सख्ती दिखा रही है। बता दें कि नशे के मामले में फंसे पुलिस कमांडेट और मोगा के पूर्व एसएसपी राज जीत सिंह अपना पासपोर्ट पुलिस हेडक्वाटर कौ सौंप दिया है।
सूत्रों का कहना है कि उनके विरूद्ध लुकआउट नोटिस जारी भी कर दिया गया था क्योकि ये आशंका जताई जा रही है कि वो विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। जिस कारण उन्होने अपने विभाग को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होने लिखा है कि उनके खिलाफ गलत प्रचार किया गया है कि वो विदेश जा रहे है।
वो पुलिस विभाग की आज्ञा के बिना विदेश नहीं जाएगे। जिसके चलते उन्होने अपना पासपोर्ट पुलिस विभाग को दे दिया है। गौरतलब है कि नशे के मामले में फंसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कैप्टन सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।


