मुनिया गैंग ने की गैंगस्टर रवि लांबा के पिता की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के खरखौदा में एक बार फिर से गैंगवार शुरू हो गई है। गैंगस्टर रवि लांबा के पिता अत्तर सिंह की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के खरखौदा में एक बार फिर से गैंगवार शुरू हो गई है। गैंगस्टर रवि लांबा के पिता अत्तर सिंह की खेत से लौटते समय मुनिया गैंग के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मुनिया गैंग के सरगना मुनिया और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ वजीर सिंह ने बताया कि रवि लांबा और मुनिया दोनों ही बरोणा गांव के रहने वाले है।

GANGWAR

दोनों अलग-अलग रूप से अपना गैंग चला रहे थे। दोनों ही गैंग अपहरण, लूट, डकैती जैसी वारदात में शामिल रहे है। कुछ समय पहले मुनिया और रवि लांबा दोनों सोनीपत जेल में बंद थे। जेल में ही किसी बात को लेकर इनकी आपस में दुश्मनी हो गई। इसी के चलते रवि लांबा जेल से छुटने के बाद मुनिया की हत्या का प्लान बनाकर उस पर हमला किया था। हमले में मुनिया तो बच गया,लेकिन उसका भाई मारा गया था। उसी समय से दोनों गैंग के बीच दुश्मनी गहरा गई थी, जिसके चलते अब मुनिया गैंग ने रवि के पिता की हत्या कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *