जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, आतंकी बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर बंद

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: अलगावादियों ने आतंकी बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर बंद का एलान किया है | जिसके मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: अलगावादियों ने आतंकी बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर बंद का एलान किया है | जिसके मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा रोक दी है | इससे करीब 1000 अमरनाथ यात्रियों को कठुआ में रुकना पड़ा, तो वहीं 15000 से ज्यादा यात्रियों को जम्मू, उधमपुर और रामबान जिले में रोका गया है |

पुलिस अधिकारी SP वैद्य ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था के हालात अच्छे नहीं हैं, हमारा प्रयास तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है | अलगाववादियों ने रविवार को हड़ताल का आह्वान किया है, ऐसे में हमें यात्रा रोकनी पड़ी |

Watch Video

https://youtu.be/Sau7i5S6OC4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *