ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने नशे पर प्रतिक्रिया दी | उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए सभी पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर आने की जरुरत है | इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए | वहीं, डोप टेस्ट पर बोलते हुए स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा कि लोगों के चुने हुए हर प्रतिनिधि का डोप टेस्ट होना चाहिए | क्योंकि वो लोगों के लिए रोल मॉडल होते हैं, फिर चाहे वो सरपंच, विधायक, सांसद कोई भी हो | अकाली सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला किया है | उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का डोप टेस्ट करवाने से नशे दूर नहीं होंगे | इसके लिए पुलिस, पॉलिटिशियन और नशे के सौदागरों का कनेक्शन तोड़ने की जरूरत है |
जबकि सरकार डोप टेस्ट के नाम पर असली मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है | कैप्टन अमरिंदर सिंह को आगे आकर सभी राजनीतिक पार्टियों, लोगों को इकट्ठा कर कैंपेन चलाने की जरूरत है | पिछले कुछ सालों में नशे के मुद्दे पर अकाली दल को बदनाम किया गया है | वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार जियानी ने कहा कि सिर्फ नेताओं ही नहीं, हर भारतीय नागरिक का डोप टेस्ट होना चाहिए | जो किसान सब्सिडी लेता है, उसका भी टेस्ट हो और अगर वो टेस्ट में फेल होता है | तो उसकी सब्सिडी काटी जाए और साथ ही आधार कार्ड पर भी डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए |
Watch Video
https://youtu.be/j-j7RnG8WpI
