बूचड़खाने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के जासपुर गांव में बूचड़खाना खोले जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बूचड़खाने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के जासपुर गांव में बूचड़खाना खोले जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बूचड़खाने के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन ग्रामीणों को रोकने पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जासपुर गांव के सरपंच मनीष ने बताया कि इससे पहले भी पिछले दिनों बूचड़खाने को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कारवाई नहीं हो पाई है। गांव के लोग वहां बूचड़खाना खोले जाने के खिलाफ है।

protest against slaterhouse

गांव वासियों की माने तो पहले यहां पर कोल्ड स्टोर बनाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में बूचड़खाना खोला जाने लगा। ग्रामीण रमेश ने बताया कि इस मामले में विधायक लतिका शर्मा को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बूचड़खाने के मालिक अमन ने बताया कि बूचड़खाने की  इमारत बनाने का काम शुरू हुआ था और कुछ लोग आए और उनके कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और जिसकी उनके द्वारा वीडियोग्राफी भी की गई है।  बूचड़खाने के मालिक ने बताया कि उनके पास बूचड़खाना खोलने की परमिशन है। बीजेपी नेता सुभाष शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर कोर्ट में 10 जुलाई की तारीख लगी है, लेकिन उसके बाद भी इसके निर्माण का काम किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *