MSP बढ़ाने पर SAD की धन्यवाद रैली, 11 जुलाई को मलोट में की जाएगी रैली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में शिरोमणि अकालीदल की तरफ से कोर ग्रुप की बैठक हुई | जिसमें कई मुद्दों पर पार्टी के सीनियर लीडरशिप ने फैसले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में शिरोमणि अकालीदल की तरफ से कोर ग्रुप की बैठक हुई | जिसमें कई मुद्दों पर पार्टी के सीनियर लीडरशिप ने फैसले लिए | जिसमें मुख्य तौर पर केंद्र की तरफ से MSP पर 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के फैसले पर अकालीदल मलोट में 11 जुलाई को प्रस्तावित रैली करवेगी | जिसमें नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया जाएगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे 11 तारीख को मलोट में होने वाली इस रैली के बीच में पंजाब के साथ हरियाणा और राजस्थान भी शामिल होंगे | जिसमें पार्टी ने फैसला किया है कि जिस तरह की शुरुआत पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मांग रखते हुए किसानों को बड़ी राहत देने के लिए एक लंबे समय लड़ाई लड़ी तो ये उनकी भी जीत है | साथ ही कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे को रोकने के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे |

sad rally

उसमें पार्टी साथ देगी लेकिन साथ ही अकाली दल ने सरकार पर सवाल भी खड़ा किया कि जिस तरह से अकाली दल की सरकार के समय में नशे की धरपकड़ हुई और नशे को रोकने के लिए कदम उठाए गए तो विपक्षी दलों के रूप में उस समय कांग्रेस ने इस पर टीका टिप्पणी की और नशे को लेकर के सवाल उठाए | उसमें आज हालात ये हैं कि पंजाब के युवाओं को बाहरी राज्यों में नौकरी लेने में भी परेशानियां सामने आ रही हैं और जिस तरह से पंजाब में डोप टेस्ट जरूरी किया गया है अकाली दल ने उसमें सरकार से मांग की है कि महिलाओं को इस टेस्ट में छूट दी जाए और उनका डोप टेस्ट होना जरूरी ना रखा जाए |

sad rally

MSP बढ़ाने पर SAD की धन्यवाद रैली

11 जुलाई को मलोट में की जाएगी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल

नशा रोकने में राज्य सरकार का सहयोग करेगी SAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *