CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की खाई हुई कसम पर दी सफाई, क्या कसम खाना महज सियासी जुमला था ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करते हुए पंजाब के हालातों को देखते हुए पंजाब के लोगों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करते हुए पंजाब के हालातों को देखते हुए पंजाब के लोगों से कई ऐसे अहम वादें किए जिससे उन्हे पंजाब की सत्ता तो मिल गई पर वो अपने किए वादों को पूरा ना कर सकें।

drugs

बता दें कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के किसानों से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्जा मांफ कर देंगे। इतना नहीं पंजाब के बेरोजगार युवकों को कहा कि उनको रोजगार दिया जाएगा। इतना हीं नहीं उन्होनें पंजाब के लोगों से ये वादा किया वो पंजाब में से नशे को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। नशे को पंजाब में से पूरी तरह खत्म करने के लिए पंजाब के सीएम ने गुटका साहिब की कसम खाई थी।

पर पंजाब के सीएम अपने किए हुए किसी वादों को  पूरा ना कर सकें। जिस कारण विरोधी पार्टियां उन पर सवालिया निशाना लगाने से चुकती नहीं है। गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई युवकों की मौत हो गई है जिस कारण पंजाब सरकार पर ये सवाल उठते है उन्होने ये वादा किया था कि वो सत्ता हासिल करने के बाद चार हफ्तों के अंदर अंदर पंजाब में से नशे को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। पर अब कैप्टन अमरिंदर अपने किए वादें और गुटका साहिब पर हाथ रख कर खाई हुई कसम पर सफाई दे रहे है।

ludhiana drugs

जी हां सूत्रों से पता चला है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहना है कि उन्होने गुटका साहिब की कसम खाकर उन्होने ये नहीं कहा था कि वो पंजाब में नशे को पूरी तरह से खत्म कर देंगे

captain

बल्कि उन्होेन ये कहा था कि वो नशे की कमर तोड़ कर रखे देंगे। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो ये कार्य कर भी रहे है।  सूत्रों से भी पता चला है कि पंजाब के सीएम ने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे के खिलाफ उनका साथ दें।

gurdaspur drugs

वो नशे के खिलाफ अपनी भी आवाज उठाए। सूत्रों का ये भी कहना है कि जो भी पुलिस अधिकारी इस नशे के बेकार धंधे में शामिल होगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में नौजवानों की मौत पर कहा कि पंजाब में आ रहे मिलवाटी नशे के कारण पंजाब के नौजवानों की मौत हो रही है। पंजाब सरकार नशे के खिलाफ बहुत गंभीर है और नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *