ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पांच दरिया की धरती नशे वाली धरती बनती जा रही है। पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में धस रहे है। आए दिन किसी ना किसी नौजवान की नशे के कारण हुई मौत की खबर सामने आ रही है। जिस कारण पंजाब का भविष्य डुबता हुआ नजर आ रहा है।
कहा जा रहा है कि नशे के दलदल में फंस रहे नौजवानों को नशे की लत से पीछा छुड़ाने के लिए उनके बुजुर्ग ही कोई कदम उठा सकते है पर यदि बुजुर्ग भी इस नशे के दलदल में फंस जाए तो नौजवानों को कौन रोकेंगा। जी हां सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियों वायरल हो रही है जिसमें एक बुजुर्ग भी ऩशे का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए है। बुजुर्ग बता रहा है कि वो रोपड़ का रहने वाला है।
https://www.youtube.com/watch?v=TBZ3mIgiDGs
इसके इलावा उसने ये भी बताया कि वो किसी से चिट्टा लेकर आया था और जिससे वो चिट्टा लेकर आया था वो उसको पकड़वाने के लिए भी तैयार है। पर इस वीडियों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब के नौजवान को आखिर कौन नशे से बाहर निकालेग जबकि इस नशे की लत पंजाब के बुजुर्गों में भी लग रही है।


