नौजवान के साथ पंजाब के बुजुर्ग भी नशे में लिप्त, नशे में बुजुर्ग का वीडियो वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोपड़- अक्सर सुना है बड़े बच्चों की गल्तियों को माफ करते हैं | बच्चे अगर रास्ते से भटक जाएं तो बड़े उन्हे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोपड़- अक्सर सुना है बड़े बच्चों की गल्तियों को माफ करते हैं | बच्चे अगर रास्ते से भटक जाएं तो बड़े उन्हे सही राह दिखाते हैं | मगर आप तब क्या करेंगे जब आपके बुज़ुर्ग खुद ही गलत रास्ता इख्तियार कर लें | आए दिन हम सुनते रहते हैं नशे की वजह से नौजवान की गई जान, नशे की ओवरडोज़ के चलते हुई मौत, नशे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार भी अब सजग दिखाई देने लगी है | कैप्टन सरकार ने हाल ही में नशा तस्करों को फांसी और पंजाब में नशे पर रोकथाम लगाने के लिए डोप टेस्ट जैसी मुहिम चालू की है | लेकिन एक बुज़ुर्ग के कैसे समझाएंगे कि नशा सेहत के लिए खराब है | अक्सर देखा है हमारे बुजुर्ग युवाओं को रास्ता दिखाते हैं |  नशे से दूर रहने की सलाह देते हैं | लेकिन पंजाब के रोपड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बुज़ुर्ग ने ही सारी सीमाएं लांघ दी | पंजाब में गली गली में मोहल्ला मोहल्ला नशे का कहर दिखाई दे रहा है |

आवाम जाग रही है, सरकार जाग रही है, मगर ये बुज़ुर्ग महाशाय को देखिए, कैसे अपनी ही मस्ती में चूर हैं | हम आपको बार बार ये चिट्टे की तस्वीरें और इस बुजुर्ग का हाल सिर्फ इसलिए दिखा रहे हैं ताकि आप इससे सबक ले सकें | अब इस उमर में इस नशेड़ी बाबा को कोई कैसे समझाए कि नशा सेहत के लिए बुरा है | नशा समाज के लिए बुरा है | आने वाली पीढ़ियों के लिए बुरा है | खैर हम तो बस यही दुआ करेंगे कि नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम रंग लाए और पंजाब कोने कोने से नशा मुक्त हो सके | नौजवान नशे की लत से दूर सही राह पर अपना सकें, घर घर में फैला मौतों का मातम कम हो और जिस खुशहाल पंजाब की मनोकामना सब करते हैं, वो खुशहाल पंजाब जल्द से जल्द आबाद हो |

Watch Video

https://youtu.be/TBZ3mIgiDGs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *