नशे के समंदर से सामने आई एक अच्छी खबर, करीब 41 नौजवानों ने चिट्टा छोड़ एसएसपी से की मुलाकात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब से इन दिनों लगातार ही नोजवानो की चिट्टे नामक नशे से मौते होने की लगातार ही खबरे सामने आ रही है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब से इन दिनों लगातार ही नोजवानो की चिट्टे नामक नशे से मौते होने की लगातार ही खबरे सामने आ रही है और अब इन तमाम बुरी खबरों के बीच से एक बड़ी ही अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। फरीदकोट के दशमेश नगर में नशे के काले कारोबार का बोलबाला है और वही से अब करीब 41 लोग चिट्टे को छोड़ कर सामने आए है। यह नोजवान करीब 3 साल से इस नशे का सेवन कर रहे थे और अब नशे के बारे जागरूक होने पर इन सब ने नशे को तौबा की ओर एक समाजसेवी सुखदीप सिंह की मदद से ये लोग अब नशा छुडाओं दवाई लेकर अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे है |

अब सभी नोजवान फरीदकोट के एसएसपी डॉक्टर नानक सिंह फुले नही समा रहे है और अब सभी नोजवानो ने वायदा भी किया है कि वो कमेटियां बनाकर उनके पूरे इलाके में नशा बिल्कुल ही जड़ से खत्म करेंगे | कुछ दिन पहले कोटकपूरा से वायरल हुई एक वीडियो जिसमें एक नोजवान की मौत हुई दिखाई गई है और उसकी मां शव को कूड़े के ढेर में बैठ कर रो रही थी, उस वीडियो को देखने के बाद इन नोजवानो ने नशा छोड़ने का प्रण किया | शुरुआत में 2 नोजवानो ने ये चिट्टा छोड़ने की कोशिश की ओर उसके बाद कड़ी दर कड़ी नोजवान जुड़ते गए और अब ये गिनती 40 के पार पहुंच गई है | वही अगर समाजसेवी सुखदीप की माने तो इन सभी का अब डोप टेस्ट भी करवाया गया है जिस में ये सभी ही नेगेटिव पाए गए है |

Watch Video

https://youtu.be/0QhnB7xdzLE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *