अफगानिस्तान: धमाके में मारे गए सिखों का मामला, वीरवार को गुरुद्वारे पहुंचे अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि जलालाबाद में सिखों और हिंदुओं को निशाना बनाकर किये गए जानलेवा हमले की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि जलालाबाद में सिखों और हिंदुओं को निशाना बनाकर किये गए जानलेवा हमले की पूरी जांच कराई जाएगी और गुनहगारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को काबुल शहर के कार्त-ए-परवान इलाके में स्थित गुरुद्वारे गये और अल्पसंख्यक समुदाय के शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की |

Ashraf gani

सिख और हिंदू समुदायों को देश की शान बताते हुए राष्ट्रपति गनी ने कहा कि सरकार अफगान सिख और हिंदुओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुद्वारे में अफगान सिख समुदाय ने संवेदना प्रकट करने के लिए राष्ट्रपति गनी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह को अफगानिस्तान में हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों का नया प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सिखों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए गुरुद्वारे गये |

Ashraf gani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *