ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: धान पर केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी बढ़ाए जाने को लेकर जहां बीजेपी का हर नेता, मंत्री, विधायक और सांसद जहां सरकार की तारीफ कर रहे है। वहीं, बीजेपी के कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने एमएसपी को लेकर एक बार फिर से अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। इसके अलावा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसे किसानों के लिए एक अच्छा कदम बताते हुए इसकी निंदा करने वालों पर निशाना साधा है। 
केंद्र सरकार की ओर से धान के समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी को लेकर जहां बीजेपी खूब वाहवाही लूटने के प्रयास में लगी है। वहीं, किसान भी इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे है। धान के एमएसपी को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो रहा है। विपक्ष इसे नाकाफी बताकर लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। कांग्रेस बढ़ाए गए समर्थन मूल्य को ऊंट के मुंह में जीरा बता रही है।
धान के समर्थन मूल्य को लेकर अभी तक विपक्ष के निशाने पर आई मोदी सरकार पर अब उन्हीं के सांसद ने जुबानी हमला किया है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एमएसपी को लेकर कांग्रेस के सुर में सुर मिलाया है। अंबाला पहुंचे बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने बढ़ाए गए एमएसपी को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार के फैसले से देश का किसानों पहले से अधिक संपन्न होगा। एमएसपी को कम बताने वाले लोगों पर हमला करते हुए विज ने कहा कि कुछ लोग किसानों को खुशहाल होते नहीं देखना चाहते। इसलिए वो ऐसी बात कह रहे है।
चुनावी मौसम में वादों और सौगातों की फसल खूब बोई जा रही है। ऐसे में इस मौसम में मोदी सरकार की कैबिनेट ने किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान करते हुए इस साल होने वाली खरीफ की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी इज़ाफ़ा करने का ऐलान कर दिया है। सरकार का दावा है कि कृषि प्रधान देश मे किसानों के हित मे उठाया गया ये ऐतिहासिक कदम है जो किसानों की दशा बदलकर रख देगा। सरकार के इस फैसले को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है और जनता या फिर ये कहें की किसान इसे कितना पसंद करते है, ये तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।



