ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे तूफान की तरह बढ़ता ही जा रहा है जिस कारण कई लोगों को जानें चली गई है और कई लोगों को इस काम को करने के लिए पकड़ गया है। ऐसा ही मामला पंजाब के दीनानागर से सामने आया है जहां पर एक महिला पुलिस अधिकारी के 24 साल के बेटे को एक ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया है।
जानकारी अनुसार सूचना मिलने पर गुरदासपुर की पुलिस ने एक युवक को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। युवक हेरोइन की सप्लाई करने के साथ साथ उसका आदी भी था।
हैरानी वाली बात ये थी कि जिस पुलिस थाने में युवक को लेकर जाया गया वहां पर उसकी मां महिला कांन्सटेबल के रूप में तैनात थी। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


