लिविंग इंडिया न्यूज़ पर बोले खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, ‘युवाओं को खेल से जोड़ने की जरूरत’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लिविंग इंडिया न्यूज़ से खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढी ने खास बातचीत की | इस मौके डोप टेस्ट पर राणा गुरमीत सिंह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लिविंग इंडिया न्यूज़ से खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढी ने खास बातचीत की | इस मौके डोप टेस्ट पर राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बयान दिया । उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मुहिम शुरू की है | जिसके तहत सरकारी नौकरी करने के लिए डोप टेस्ट पास करना होगा | जिससे पंजाब दूसरे राज्यों के लिए भी एक मॉडल बनेगा । सोढ़ी ने कहा कि खेल के मैदान में पार्टियों की कोई बात नहीं होनी चाहिए | उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को संभालने का काम सरकार का है |

सरकार को संभालने वालों को नशा मुक्त होने की जरूरत है | सोढ़ी ने कहा कि सरकार ड्रग्स के अंधेरे को खत्म करने के लिए कदम उठा रही है । सोढ़ी ने कहा कि सीएम कैप्टन भी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं, जिसके चलते वो धीरे-धीरे अपने वादों को पूरा करेंगे | उन्होंने कहा कि ड्रग्स खत्म करने के लिए युवाओं को खेल से जोड़ने की जरूरत है | जिसके लिए सरकार नई खेल नीति भी बना रही है |

Watch Video

https://youtu.be/DOT65qhc3nY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *