ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लिए नशे का भूचाल लगातार जारी है। आए दिन किसी ना किसी नौजवान की नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण मौत हो रही है। जिस कारण पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में धसते जा रहे है। सूत्रों से पता चला है कि एक महिने में करीब 46 लोगों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। पर सूत्रों का ये भी कहना है कि गिनती इससे ज्यादा भी हो सकती है।
क्योकि ज्यादातर मामले सामने आते ही नहीं है जिस कारण उनकी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाती है। नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण युवकों की मौत हो जाने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां पर अलग अलग जगहों के चार युवक नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नौजवान लुधियाना, अजनाला, फिरोजपूर और अमृतसर से है।
पंजाब में फैल रहे नशे ने युवकों को अपने शिकंजे में कस रखा है। नशे के कारण हो रही मौतों से पंजाब सरकार की नाकामी सभी के सामने आ चुकी है।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे को चार हफ्ते के अंदर अंदर खत्म करने का वादा किया था पर वो अपने वादे को पूरा ना कर सकें। जिस कारण पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली का पर्दाफाश हो चुका है।



