पंजाब में नशे के भूचाल ने ली 46 युवकों की जानें !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लिए नशे का भूचाल लगातार जारी है। आए दिन किसी ना किसी नौजवान की नशे की ओवरडोज हो जाने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लिए नशे का भूचाल लगातार जारी है। आए दिन किसी ना किसी नौजवान की नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण मौत हो रही है। जिस कारण पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में धसते जा रहे है। सूत्रों से पता चला है कि एक महिने में करीब 46 लोगों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। पर सूत्रों का ये भी कहना है कि गिनती इससे ज्यादा भी हो सकती है।

ludhiana drugs

क्योकि ज्यादातर मामले सामने आते ही नहीं है जिस कारण उनकी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाती है। नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण युवकों की मौत हो जाने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां पर अलग अलग जगहों के चार युवक नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नौजवान लुधियाना, अजनाला, फिरोजपूर और अमृतसर से है।

drugs

पंजाब में फैल रहे नशे ने युवकों को अपने शिकंजे में कस रखा है। नशे के कारण हो रही मौतों से पंजाब सरकार की नाकामी सभी के सामने आ चुकी है।

drugs

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे को चार हफ्ते के अंदर अंदर खत्म करने का वादा किया था पर वो अपने वादे को पूरा ना कर सकें। जिस कारण पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली का पर्दाफाश हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *