ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर जहां सरकार की ओर से प्रदेश में नशा खत्म करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं वहीं नशेड़ियों को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। लेकिन नशेड़ी मुक्ति केंद्रों से भी फरार हो रहे हैं जो प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करता है।
नशा लेते हुए युवकों की यह तस्वीरें मोगा की हैं | देखिए यह युवक कैसे छुप कर नशा कर रहे हैं इन्हें सिर्फ नशा करना है और कुछ नहीं | यह वीडियो मोगा के गांव चुड़ चक्क के एक समाज सेवी सुखदेव सिंह भट्टी ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी | जिसमें दो युवक नशा करते नज़र आ रहे हैं | सुखदेव सिंह भट्टी की ओर से इस वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने के बाद पुलिस की मदद से इन युवकों को मोगा के कस्बा कोटईसे खां में बने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया ।
लेकिन यह युवक इस नशा मुक्ति केंद्र से दीरवार सुबह फरार हो गए | आपको बता दें कि कोटईसे खां में बने नशा मुक्ति केंद्र से यही युवक ही नहीं इनके साथ और भी नशेड़ी जो यहां भर्ती थे फरार हो गए । मोगा के कस्बा कोटईसे खां में बने नशा मुक्ति केंद्र से 5 युवक फरार हो गए । हालांकि इनमे से एक युवक वापस भी लौट आया है । नशा मुक्ति केंद्र से इस तरह युवकों के फरार होने से यहां पर सुरक्षा के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई है। कि आखिर नशा मुक्ति केंद्रों में सुरक्षा के इंजताम क्यों नहीं हैं | क्या राम भरोसे चल रहे हैं नशा मुक्ति केंद्र ।
Watch Video
https://youtu.be/4oP81aZk3mw
