ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में पहुंच कर एलओसी पर सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा लिया और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की | राजनाथ सिंह अमरनाथ की पवित्र गुफा जाने और तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था को देखने के लिए उड़ान भरेंगे |
बता दें कि जम्मू कश्मीर में पी.डी.पी.-बीजेपी गठबंधन सरकार टूटने और राज्यपाल शासन लागू होने के बाद राजनाथ सिंह की जम्मू कश्मीर में यह पहली यात्रा है | गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे का दूसरा दिन है और जम्मू-कश्मीर पहुंच कर राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा । बता दे राज्यपाल शासन लागू होने के बाद राजनाथ सिंह का ये जम्मू कश्मीर का पहला दौरा है ।


