ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला के गांव छीनीवाल के एक युवक का मनीला में अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह युवक 2012 में अपने घर की गरीबी करने के लिए मनीला के शहर दबाओ में काम के लिए चला गया था, जहां वह फाइनेंस का काम करता था।
मनीला से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को वह सुबह 9 बजे के करीब फाइनेंस के रुपये इकट्ठे करने के लिए जा रहा था, तो रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा पहले जसविंदर सिंह के बाइक के टायर व फिर जब वह गिर गया तो उसकी छाती में एक गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अभी कत्ल का कारण पता नहीं चल पाया है व उनका परिवार किसान है। उनके द्वारा मृतक युवक के शव संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनीला में गांव छीनावाल के युवक का कत्ल
अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोलियां मारकर की हत्या
फाइनेंस का काम करता था युवक


