बारिश से गिरी मकान की छत, दो मासूमों की हुई मौत

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गर्मियों में बारिश जहां लोगो और किसानों को राहत पहुंचाती है। वहीं, बारिश कहीं न कहीं कुछ लोगों के लिए आफत…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गर्मियों में बारिश जहां लोगो और किसानों को राहत पहुंचाती है। वहीं, बारिश कहीं न कहीं कुछ लोगों के लिए आफत भी बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ डबवाली के वार्ड नंबर 4 में। रात के समय आई बारिश के कारण इलाके में बनी एक दोमंजिला इमारत की छत गिर गई। छत के मलवे में वहां सो रहे दो बच्चों समेत 6 लोग दब गए। आसपास के लोगों ने मलवा

ROOF BREAK 1हटाकर उसने नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तो दो बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि चार अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डबवाली थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि दो महिलाओं समेत घायल हुए चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृत बच्चों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *