‘चुनाव में मोदी का सामना करेगा भानुमति का कुनबा’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कई योजनाओं और परियोजनाओं का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कई योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए विपक्षी गठबंधन को ठग बंधन तक करार दे दिया। बुधवार को पृथला विधानसभा के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

KRISHANPAL GURJER

केंद्रीय राज्यमंत्री ने विपक्ष के गठबंधन को ठग बंधन बताते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर विपक्षी दलों का भानुमति का कुनबा होगा। एक और बीजेपी को हराने के लिए जहां विपक्ष एकजुट हो रहा है। वहीं, बीजेपी नेता भी अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। खैर किस दल और नेता की बात पर जनता विश्वास करती है, ये तो 2019 के चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *