ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर में पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस यूनियन अध्यापकों की तरफ से पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी कर्मियों को पर लगाए गए 200 रुपए के फ्रोफैशनल टैक्स के विरोध में रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका और मांग की 200 रुपए का जो फ्रोफैशनल टैक्स लगाया गया है उसे हटाया जाए अगर जल्दी इस टैक्स को नही हटाया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा ।
जानकारी देते हुए अध्यापकों ने बताया कि पंजाब सरकार ने D.A की किश्त लागू की करने की बजाए पे कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की बजाए हम पर 200 रुपए का जो फ्रोफैशनल टैक्स लगाया है उसके विरोध में पंजाब सरकार का पुतला फूंका है पंजाब सरकार ने जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नही की तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे ।
पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस यूनियन अध्यापकों का प्रदर्शन
फ्रोफैशनल टैक्स के विरोध में रोष प्रदर्शन
पंजाब सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
टैक्स ना हटाने पर दी तेज़ करने की चेतावनी


