ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के उजाला नगर इलाके में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई | लाश की पहचान कर ली गई है और सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लिया | मृतक के मूंह पर घाव के निशान है और मृतक उजाला नगर का ही रहने वाला है | मृतक का नाम दीपक है और वह अपनी माँ व् बाप के साथ रहता था | वह घर का इकलोता कमाने वाला था |
लाश को सबसे पहले पास ही रहने वाले व्यक्ति ने देखा और उसके बाद मृतक की माँ ने उसकी पहचान की | जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस के अधिकारी व् एस एच ओ ने मौके पर पहुँच लाश को कब्जे में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई | मृतक की माँ के मुताबिक दीपक की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी और रात को साडे आठ बजे घर से निकला था |

