ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार अब पंजाब में नशा तस्करों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। इसी के चलते पंजाब कैबिनेट की बैठक में नशे को लेकर अहम प्रस्ताव पास किया गया है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में नशा तस्करों को फांसी दे देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
इस फैसले के बाद कहा जा सकता है कि सरकार नशा तस्करों को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को लेकर भी सरकार सख्ती बरत सकती है।
My govt has decided to recommend the death penalty for drug peddling/smuggling. The recommendation is being forwarded to the Union government. Since drug peddling is destroying entire generations, it deserves exemplary punishment. I stand by my commitment for a drug free Punjab. pic.twitter.com/dXZTsDwVpf
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 2, 2018
गौरतलब है कि पंजाब नशे के कारण पंजाब के युवकों की मौत हो रही है जिस कारण विरोधी पार्टी पंजाब सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा है जिसके चलते पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान ये अहम फैसला लिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है।

