भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया जीएसटी का नया नाम, कहा-जीएसटी का मतलब ‘गई सरकार तुम्हारी’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मेवात में जनक्रांति यात्रा के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार के साथ इनेलो पर भी जमकर निशाना साधा। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मेवात में जनक्रांति यात्रा के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार के साथ इनेलो पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान हुड्डा ने जीएसटी का नया नाम भी दिया और 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीएसटी पर तंज कसते हुए कहा कि जीएसटी का मतलब कुछ ओर ही है।

bhupinder singh hooda

हुड्डा ने एक-एक शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि जी का मतलब गई, एस का मतलब सरकार और टी का मतलब तुम्हारी, यानि गई सरकार तुम्हारी।

bhupinder singh hooda

इतना ही नहीं पूर्व सीएम ने एसवाईएल को लेकर इनेलो की ओर से दी जा रही गिरफ्तारियों और इनेलो के आंदोलन को नकली करार देते हुए इसे बीजेपी की मिलीभगत बताया। हुड्डा ने कहा कि इनेलो और बीजेपी आपस में नकली लड़ाई लड़ रहे है। वो लोग नकली गिरफ्तारियां दे रहे है और उनकी नकली रिहाई हो रही है, क्योंकि आज तक इनेलो का कोई भी नेता गिरफ्तारी के बाद किसी भी जेल में नहीं गया।

bhupinder singh hooda

आज हर दल का नेता केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला कर रहा है। ऐसे में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी और इनेलो पर वार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है। चुनाव से पहले हर नेता अपने-अपने स्तर पर जनता के बीच जाकर अपनी पकड़ बनाने में लगा है, लेकिन इसमें कौन कितना कामयाब होगा ये तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *