ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में तपते सुर्य ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। लोग घरों से बाहर जाते हुए कतरा रहे है। लोगों के साथ साथ जानवरों का भी बहुत बुरा हाल हुआ पड़ा है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब सहीत कई राज्य में मुसलाधार बारिश का अर्ल्ट जारी किया है जिसके बाद लोगों को सुर्य की तेज किरणों से चैन की सांस लेने को मिलेगी। पर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सूत्रों का कहना है कि मौसम विभाग ने पंजाब, उत्तराखंड. उत्तरप्रदेश और केरल सहीत 19 राज्यों में भारी बारिश का अर्ल्ट जारी किया है। गौरतलब है कि भारी बारिश ने जम्मू कश्मीर में तबाही मचा रखी थी। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को सचेत रहना आवश्यक है।
वहीं सरकार को भी पानी के निकास का पहले से ही प्रबंध करवा देना चाहिए। बता दें कि कई राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आने वाले समय में ऐसी ही बारिश होती रही तो लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


