होशियारपुर में शादी से पहले दूल्हे की टूटी टांगे, वजह थी ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर में एक ऐसी शादी का मामला सामने आया है जहां पर एक शादी से पहले ही दुल्हे को इतना मारा गया कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर में एक ऐसी शादी का मामला सामने आया है जहां पर एक शादी से पहले ही दुल्हे को इतना मारा गया कि उसकी दोनों टांगे टूट गई। बता दें कि ये मामला दूसरी शादी का था और पहली पत्नी के परिवारवालों ने दूल्हे के साथ मारपीट की।

injured 3

जानकारी अनुसार  गांव जहानखेला से शादी करवाने के लिए एनआरआई दूल्हा हरविंदर सिंह होशियारपुर के होटल में बारात लेकर गया। जब वह गुरूद्वारा साहिब से माथा टेक कर गाड़ी में बैठा तो कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और फिर वो लोग फरार भी हो गए।

injured 2

कहा जा रहा है कि ये हमला दूल्हे की पहली पत्नी के परिवारवालों ने किया था। हरविंदर की पहली पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी और उसके दो बच्चे भी है। जब वो दूसरी शादी करवाने के लिए गया तो उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। फिलहाल इस हमले के कारण दूल्हा बूरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी दोनों टागे टूट गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *