प्रेमी ने बनाया नशेड़ी, नशे की लत में लुटवाती रही अस्मत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक पुरानी कहावत है कि प्यार अंधा होता है। प्यार के आगे इंसान को कुछ भी न तो दिखाई देता है और न…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक पुरानी कहावत है कि प्यार अंधा होता है। प्यार के आगे इंसान को कुछ भी न तो दिखाई देता है और न ही वो कुछ समझ पाता है। कुछ ऐसा ही एक मामला पंजाब में मोगा के घ्लोटी गांव में सामने आया है। गांव में नर्सिंग का कोर्स करने वाली एक शादीशुदा महिला ने पहले प्यार और प्रेमी के चलते अपने पति को छोड़ दिया। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के दौरान महिला के नशेड़ी पति ने उसे भी नशे का आदि बना दिया। अब महिला नशे के लिए कुछ भी करने को तैयार थी, लेकिन अब उसके प्रेमी को उसकी हरकतें नागवार गुजरने लगी।

woman

इसी को लेकर महिला के प्रेमी ने उसके परिजनों को इस बारे में बताया, लेकिन महिला के परिजनों ने उसके प्रेमी को ही दोषी ठहरा दिया। महिला की माने तो इसके बाद उसके प्रेमी ने भी उसे छोड़ दिया। प्रेमी के छोड़ने के बाद महिला दोले वाला गांव के समीप बने एक ढाबे पर जाकर रहने लगी, लेकिन यहां पर भी उसे नशे की तलब तड़पाकर रख देती थी। इसके बाद महिला नशा हासिल करने के लिए दर-दर भटकने लगी।

woman

महिला की तड़प को देखकर पहले ढाबे वाले ने उसकी नशे की पूर्ति की और फिर धीरे-धीरे वहां आने वाले ट्रक चालक महिला को कुछ पैसे देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगे। इसी बीच मामले की जानकारी सत्कार कमेटी को मिली। इसके बाद सत्कार कमेटी के सदस्य राजा सिंह ने अपने साथियों के साथ ढाबे पर जाकर महिला को अपने साथ चलने को कहा तो साथ चलने के लिए तो तैयार हो गई, लेकिन पहले नशा करने को कहा। सत्कार कमेटी के सदस्यों से मिलने के बाद महिला ने जो खुलासा किया, उसने एक बार फिर से पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

woman 1

महिला की माने तो जब वो अपना नशा छुड़वाने के लिए पुलिस के पास गई तो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी ने उसे 200 रुपये देकर अपने साथ संबंध बनाने को कहा। इतना ही नहीं एक अन्य पुलिस कर्मी ने तो उससे सड़क पर घूमने के भी पैसे मांग लिए। महिला के नशा करने के बाद सत्कार कमेटी के सदस्य उसे अपने साथ मोगा के एसपी कार्यालय में ले गए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल 5 लोगों के खिलाफ महिला के साथ गलत काम करने के आरोप का मामला दर्ज किया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *