ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के हयात नगर में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कोंग्रेस के मौजूदा ब्लॉक समिति मेम्बर को दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार लोगो की तरफ से उनको घर के बाहर बुलाकर गोलीया मार दी गई पीडत को ज़ख़्मी हालत में गुरदासपुर सिविल अस्पताल में में इलाज़ के लिए लाया गया ज़ख़्मी की टांग में लगी दो गोली मौके पर पहुंचे पुलिस अधकारी जाँच में जुटे हैं | वही ज़ख़्मी हालत में कॉंग्रेस के ब्लॉक समिति मेम्बर ओंकार सिंह ने बताया के सुबह वह अपने घर पर मौजूद थे तभी किस के दुआरा गेट पर दस्तक दी गई |
जब में गेट के पास आया तभी मुँह ढके मोटरसाइकल सवार अज्ञात लोगो में से एक अज्ञात हमलावर ने फाइरिंग करनी शुरू कर दी जिसमे से दो गोली मेरी टांग में लग गई और हमलावर मौके से फरार हो गया उनका कहना था के वह हमलावर को नही पहचान सके उनका कहना था के उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी भी नही है मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी का कहना था के इतलाह मिली थी के ओंकार सिंह नामक व्यक्ति पर अज्ञात लोगो की तरफ से गोली चलाकर हमला किया है जिसमे ओंकार सिंह गोली लगने से ज़ख़्मी हो गया है मौके पर पहुँच तफ्तीश शुरू कर दी गई है और पीडत के ब्यान लेकर केस दर्ज किया जायेगा |
Watch Video
https://youtu.be/zE82CjvnJ_o
