गोल्ड व्यापारी की हत्या का मामला, पुलिल ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पैसे देने के बहाने बुलाकर गोल्ड व्यापारी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या आरोपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पैसे देने के बहाने बुलाकर गोल्ड व्यापारी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या आरोपी और उसके साथियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए गोल्ड व्यापारी को मारने की योजना और तरीका भी पुलिस को बताया। हत्यारोपी की माने तो उसने मृतक का 13 किलो सोना और ब्याज पर ली गई रकम वापस लौटानी थी, जिससे बचने के लिए उसने प्लानिंग बनाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस हिरासत में नज़र आ रहे यह तीनों वही गद्दार हैं जिन्होंने जिस थाली में खाया उसी में छेद कर डाला, इनका जुर्म अगर आपको पता चलेगा तो शायद आपका इंसानियत और भरोसे जैसे शब्दो से विश्वास ही उठ जाए।  जी हां.. यह वही हत्यारें हैं जिन्हेंने बुधवार की रात यमुनानगर के नामी गोल्ड व्यपारी संजीव खन्ना को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने अपने वायदे के मुताबिक 24 घंटों के भीतर इस केस को क्रेक कर तीनों मुख्य आरोपियों को पकड़ने में उपलब्धी हासिल की हैं। तीनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया हैं, योगेश सूरी नामक यह युवक सर्राफा व्यपारी हैं, और इसका संजीव खन्ना के शो-रूम और घर में आना जाना था। संजीव खन्ना के भरोसे का नाजायज फायदा उठाते हुए योगेश सूरी थोड़ा-थोड़ा कर के कुल 13 किलों सोना उधार लेकर करोड़ो रूपओं में आगे बेच चुका था। यहीं नही इसने संजीव खन्ना से काफी मोटी रकम ब्याज पर भी ले रखी थी, संजीव खन्ना ने जब अपनी रकम का तकाजा करना शुरू किया तो बुधवार रात योगेश सूरी धोखे से उन्हें अपने साथ कार में पेमेंट देने के बहाने ले गया। इसके बाद योगेश ने अपने दोनों साथी रोहित और शंटी की मदद से संजीव के गले में तार बांधकर और हथोड़े से उनके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। यही नही तीनों ने संजीव की लाश को भी खुर्दबुर्द करने के लिए उसे अंबाला जिले के खेतों में फेंक दिया था।

फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारण और आरोपियों की ओर से वारदात को अंजाम देने का तरीका बताते हुए कहा कि तीनों से अभी गहन पूछताछ चल रही हैं। अभी हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और कार बरामद करनी बाकी हैं, जिसके लिए तीनों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है, लेकिन यहां एक अहम सवाल ये उठता है कि जब मामले में आरोपी करोड़ों रुपये के कर्जदार हो गए थे तो उसके बाद भी संजीव ने इनसे लेनदेन क्यों जारी रखा? खैर देखने वाली बात ये होगी कि अभी पुलिस पूछताछ में आरोपी और क्या राज खोलते है।

Watch Video

https://youtu.be/fE7HmEvileQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *