ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भारी बारिश के कारण मनाली से रोहतांग सड़क मार्ग पर भूस्खलन हुआ। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 
बता दें कि भुस्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया। जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया।
फिलहाल भुस्खलन वाले मार्ग को मशीनों के द्वारा मलवा हटाने का काम जारी है। मलबा पूरी तरह से हट जाने के बाद ही यातायात को फिर से शुरू किया जाएगा।

