ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा दिन प्रतिदिन फैलता ही जा रहा है जिस कारण पिछले काफी दिनों से लगातार पंजाब के युवकों की नशे के कारण मौत हो रही है।
नशे की गंभीर समस्या पर द ग्रेट खली ने भी चिंता प्रगट की है। साथ ही उन्होने पंजाब सरकार को सलाह भी दी है।
खली ने पंजाब सरकार को सलाह देते हुए कहा कि सरकार को नशा मुक्ति केंद्रों को खोलने की जगह स्पोर्ट्स स्टेडियम खोले जाएं जिससे पंजाब के नौजवान नशे से दूर हो सकेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है।


