DSP दिलजीत सिंह सस्पेंड, महिला ने लगाए थे नशा देने के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कपूरथला में महिलाओं के लिए बनाए गए नशा छुड़ाओ के नव किरण केंद्र में लुधियाना की एक लड़की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कपूरथला में महिलाओं के लिए बनाए गए नशा छुड़ाओ के नव किरण केंद्र में लुधियाना की एक लड़की की तरफ से नशा करने के लिए मजबूर करने के कथित आरोपों के चलते फिरोजपुर में तैनात डी.एस.पी. सब डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों को तुरंत पद से निलंबित करते हुए मामलों की जांच का जिम्मा पंजाब की सीनियर और इमानदार आई.पी.एस. अधिकारी अनीता पुंज को सौंपा है। मुख्यमंत्री ने साथ ही महिला आई.पी. एस. अधिकारी अनीता पुंज को इस मामलों की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर पूरी कर उनको सौंपने का फरमान दिया है।

पंजाब के सेहत मंत्री ब्रह्म महेंद्रा ने मंगलवार को अपने कपूरथला दौरे दौरान स्थानीय सिविल अस्पताल में पंजाब के पहले महिलाएं के लिए नशा छुड़ाने वाले नव किरण केंद्र का उद्घाटन किया था। वहां इलाज के लिए दाखि़ल लुधियाना की एक महिला ने सेहत मंत्री और चारों विधायक के साथ मीडिया के सामने सरेआम डी.एस.पी. दलजीत सिंह ढिल्लों का नाम लेते हुए बताया कि नशों की दलदल में उसको डी.एस.पी. ढिल्लों ने धकेलते हुए हैरोइन पीने का आदी बनाकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया, जिस कारण उसके घर वालों ने उसको बेदख़ल भी कर दिया। उस दिन से लेकर ही यह मामला मीडिया के लिए मुख्य समाचार में आया हुआ था। मुख्यमंत्री को इस मामलों का सख्त एक्शन लेते हुए फिऱोज़पुर में तैनात उक्त डी.एस.पी. दलजीत सिंह ढिल्लों को निरस्त कर दिया।

Watch Video

https://youtu.be/K8g0nIGm-pQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *