ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खिलाड़ियों के बारे में आपने भी बहुत सुना होगा | लेकिन जिस खिलाड़ी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं | वो खिलाड़ी आपको हैरान और परेशान कर देगा और उसकी सेंचुरी बनाने की काबलियत भी आपको परेशान कर देगी | इस खिलाड़ी का मकसद इस तरह से खेलना है कि मामला जानकर चौंक जाएंगे | ये कोई आम खिलाड़ी नहीं है | जिसको आप साधारण समझ रहे हैं | उसके कारनामे देखकर हैरान रह जाएंगे |
यमुनानगर सीआईए वन की टीम के साथ दिख रहा ये वो सुपर चोर है जो चोरी की वारदातों में सेंचुरी बना चुका है | हीरा पहाड़ी पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है | हीरा पहाड़ी पहले सूने पड़े घरों और ताला लगे घरों की रेकी करता था और फिर मौका पाकर उन घरों से कैश, सोना-चांदी लेकर फरार हो जाता था | ताजुब की बात ये है कि हीरा पहाड़ी अकेले ही सभी चोरियों को अंजाम देता था और पेचकस से बड़े से बड़े तालों को चंद सेकंड्स में तोड़ घर के अंदर घुस जाता था | चोरी का शतक लगाने वाले हीरा पहाड़ी चोर की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी !
पुलिस ने गिरफ्तार किया चोर
100 चोरी की वारदातों को दे चुका है अंजाम
पहले भी कई बार आ चुका है गिरफ्त में
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Watch Video
https://youtu.be/-FTPln8a9rA
