पंजाब में बिजली की लगातार बढ़ रही मांग, पर बारिश ना हुई तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में इस बार बिजली की मांग ने पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ कर रख दिया है। सूत्रों का कहना है कि यदि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में इस बार बिजली की मांग ने पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ कर रख दिया है। सूत्रों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में सही प्रकार से बारिश ना हुई तो बिजली सप्लाई पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। जिस कारण पजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है।

 electricity

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने धान की की बिजाई के लिए 20 जून का समय निर्धारित किया था इसके बाद एकदम ही बिजली की मांग बढ़ गई। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पंजाब के कुछ इलाकों में किसानों को आठ घंटे की जगह छह घंटे की बिजली मुहैया करवाई जा रही है।

 electricity

फिलहाल सरकार इस समस्या का समाधान करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से ये भी पता चला है कि बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने इस मामले में कहा है कि पंजाब सरकार के पास बिजली के पूरे प्रबंध है जिस कारण किसानों को बिल्कूल भी दिक्कत नहीं आएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *