निजामपुर नाले में मिला युवक का शव, मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत के निजामपुर गांव के समीप गंदे नाले की पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत के निजामपुर गांव के समीप गंदे नाले की पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। गली-सड़ी हालत में होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

panipat deadbody found

हालांकि पुलिस ने शव को नाले से निकालकर आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेक दिया गया हो।

निजामपुर नाले में मिला युवक का शव

मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान

मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *