जलघर में पानी भरने को लेकर भिड़े दो पक्ष, विवाद में कईं बाइक और पंप को लगाई आग, 12 लोग हुए घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार के हांसी गांव में रजबाहे के पानी को लेकर ढाणी पीरांवाली और पुट्ठी मंगल खां के ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार के हांसी गांव में रजबाहे के पानी को लेकर ढाणी पीरांवाली और पुट्ठी मंगल खां के ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें सरपंच समेत 12 लोग घायल हो गए। विवाद में दोनों पक्षों के लोगों की करीब 7 मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पंप को भी आग के हवाले कर दिया। संघर्ष में घायल ढाणी पीरांवाली के सरपंच महेंद्र, जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी महेश, रवि कुमार और राधेश्याम को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही डीएसपी नरेंद्र कादियान ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। आपकों बता दें कि ढाणी पीरांवाली में रात को जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ग्रामीण पुट्ठी माईनर में पंप लगाकर गांव के जलघर को पानी से भर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान पुट्ठी मंगल खां के ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वहीं पुट्ठी मंगल खां के ग्रामीणों का आरोप है कि माईनर में पंप लगाने की लिखित अनुमति दिखाने के लिये कहा था, जिसे दिखाने के लिये ढाणी पीरांवाली के ग्रामीणों ने स्प्ष्ट इंकार कर दिया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिंद्र सिंह ने कहा की दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच माईनर के पानी को लेकर विवाद हुआ है। करीब आठ बाइक फूकी गई है और 10 से अधिक लोग घायल हुए है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जलघर में पानी भरने को लेकर भिड़े दो पक्ष

माईनर से जलघर में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद

विवाद में कईं बाइक और पंप को लगाई आग

सरपंच समेत 12 लोग हुए घायल

Watch Video

https://youtu.be/FeGhTTPrXAk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *