सपना ने सांसद अश्वनी चोपड़ा पर किया पलटवार, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी और किरण खेर क्या साध्वी थी ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: करनाल से बीजेपी सांसद अश्वनी चोपड़ा की ओर से हरियाणावीं गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बाद दिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: करनाल से बीजेपी सांसद अश्वनी चोपड़ा की ओर से हरियाणावीं गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बाद दिए बयान पर अब सपना चौधरी ने पलटवार किया है। सपना चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के एक सांसद कह रहे है कि सपना चौधरी ठुमके लगाने वली है, ठुमके लगाएगी | सही कह रहे हैं आप सांसद जी, लेकिन मुझे आप बताएंगे कि स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी और किरण खेर जी क्या पहले साध्वी थी जो उन्हें भाजपा ने सम्मान सहित शामिल किया ?

आपकों बता दें कि दो दिन पहले करनाल दौरे पर आए सांसद अश्वनी चोपड़ा ने सपना चौधरी को ठुमके लगाने वाली कहते हुए कहा था कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले आएंगे अब कांग्रेस को देखना है कि ठुमके लगाने है या चुनाव लड़ना है। सांसद के इसी बयान पर अब सपना चौधरी ट्वीट कर पलटवार किया है।

सपना ने सांसद अश्वनी चोपड़ा पर किया पलटवार

स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी और किरण खेर का लिया नाम

कहा-स्मृति, हेमा और किरण क्या पहले साध्वी थी ?

सांसद ने सपना चौधरी को बताया था ठुमके लगाने वाली

Watch Video

https://youtu.be/vNLRULT1f5E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *