ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है | जिसमें एक व्यक्ति टिकट मांग रहा है और रेलवे अधिकारी टिकट देने वाले कर्मचारी के ना होने का हवाला देते हुए टिकट देने से मना कर रहा है | इतना ही नहीं रेलवे अधिकारी वीडियो बनते देख भड़क जाता है | अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाने वाले से फोन छीनने की कोशिश भी करता है | आपको बता दें वायरल हो रहा ये वीडियो बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन का है |
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पूर्व सैनिक नरेश कुमार है | नरेश ने बताया कि उन्होने दिल्ली जाने के लिए टिकट मांगा तो टिकट कैबिन पर बैठे शख्स ने उन्हें टिकट नही दिया और वहां से उठकर बाहर आ गया | नरेश कुमार ने बाहर उसका विडिय़ो बना कर उससे टिकट मांगा | वहां रेलवे अधिकारी ने कहा कि वो टिकट तब देगा जब वो खाली होगा और वीडियो बनते देख गुस्से में अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया | साथ ही नरेश के साथ हाथा पाई भी की | रेलवे अधिकारी कोई और नहीं बल्कि बवानी खेड़ा का स्टेशन मास्टर है |
रेलवे अधिकारी का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में अधिकारी ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग
पूर्व सैनिक के वीडियो बनाने पर भड़का रेलवे अधिकारी
वीडियो बनाते वक्त ही रेलवे अधिकारी ने की मारपीट
Watch Video
https://youtu.be/5IXUOy-v10s
