ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों काफी सुर्खिया बटौर रही है। हाल ही में सपना चौधरी ने बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा के बयान का करारा जवाब दिया है। बता दें कि बीजेपी सांसद ने सपना चौधरी को लेकर कहा कि वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती है।
साथ ही उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो ठुमके लगाने वाले है वो ही ठुमके लगाएंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी को तय करना होगा कि उनको चुनाव को जीतना है या ठुमके लगाने है। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सपना चौधरी ने वीजेपी सांसद को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनका बयान से उनकी मानसिकता को दर्शा रहा है।
इसके अलावा सपना ने ये भी कहा कि शायद बीजेपी सांसद ने उनके ठुमके देखे होगें जिस कारण उन्होने इस तरह का बयान दिया है और वो उनको मांफी मांगने के लिए बिल्कूल भी नहीं कहेंगी क्योकि वो एक वरिष्ठ व्यक्ति है।
गौरतलब है कि सपना चौधरी कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की थी। जिसके बाद ये अनुमान लगाया जाने लगा था कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती है और राजनीति में आ सकती है पर इस बयान के बाद सपना चौधरी ने साफ बोल दिया है कि वो राजनीति में नहीं आएंगी।



