ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा इस कदर बढ़ गया है कि पंजाब के लड़कों सहित लड़कियों को भी अपने चपेट में ले लिया है। जिस कारण पंजाब की नौजवान पीढ़ी की जिंदगी तबाह होती जा रही है। ऐसा ही ताजा मामला फरीदकोट से सामने आया है जहां पर एक महिला खेत में बेहोश मिली। जब उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो पता चला महिला ने शराब पी हुई थी जिस कारण वो नशे में बेहोश हुई पड़ी थी।
अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। जिस कारण उसको बिल्कुल भी होश नहीं था। फिलहाल डॉक्टर इस महिला का इलाज कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि इस महिला के माता पिता के बीच काफी झगड़ा होता रहता है जिस कारण उसने नशे की और अपना कदम बढाया।
खैर इस मामले के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठते है आखिर वो पंजाब में नशे के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई कर रही है पहले पंजाब के युवक नशे की चपेट में आ रहे थे और अब युवतियां भी इसकी शिकार होती जा रही है। पंजाब के सीएम को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।


