ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आदमपुर में जनसभा के दौरान सीएम मनोहर लाल की ओर से पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को लेकर दिए गए बयान पर अब पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने बड़ा हमला बोला है। चंद्रमोहन ने साफ तौर पर कहा कि सीएम मनोहर लाल बौखला गए है, जिस कारण वो उनके इलाके में जाकर गलत बयानबाजी कर रहे है, लेकिन आदमपुर की जनता अपने घर आए दुष्मन को भी मान-सम्मान देती है।
चंद्रमोहन ने सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत हो तो वो इस बार करनाल से उनके खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा कि इस बार सीएम मनोहर लाल की जमानत भी नहीं बचेगी। इसके साथ ही चंद्रमोहन ने सीएम के आदमपुर के विकास बारे पूछे सवाल पर भी चंद्रमोहन ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले वो करनाल के विकास के बारे में बताए कि वहां कितना विकास किया गया है।

