ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर हुए हमले के मामले पर पुलिस ने दो कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमृतपाल सिंह और दविंदर सिंह बताए जा रहे है। कहा जा रहा है कि दविंदर सिंह अजविंदर सिंह का भाई है।
गौरतलब है कि विधायक अमरजीत संदोहा ने नूरपुर बेदी के नजदीक पड़ते गांव में छापेमारी की थी जिस कारण नाजायज माइनिंग करने वालों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके इलावा उनकी दस्तार की भी बेअदबी भी की थी ।


