कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का बयान, मोदी भी गया और खट्टर भी गया !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। कैथल की अग्रवाल धर्मशाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। कैथल की अग्रवाल धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में भाखड़ा डैम का पानी खत्म हो जाएगा, जिस कारण हरियाणा प्रदेश के लोगों को बिजली और पानी की भयंकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम का निर्माण करवाए जाने के बाद ये पहला मौका है, जब डैम का पानी कम होकर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है।

surejewala

भाखड़ा डैम में पानी घटने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए सुरजेवाला ने कहा कि दो दिन में वे इस मामले को आंकड़ों के साथ जनता के सामने रखेंगे और भाजपा सरकार की नालायकी का पर्दाफाश करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी भी गया और खट्टर भी गया। अब तो लिस्ट बनाकर रखनी है कि कांग्रेस सरकार आने के बाद जनता के हित में काम क्या क्या करने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *