फरीदाबाद और गुरुग्राम के बाद हरियाणा का एक और शहर मेट्रो से जुड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन के 11.2 किलोमीटर लंबे मुंडका-बहादुरगढ़ कॉरिडोर का रविवार को उद्घाटन किया। वीडियो कॉंफ्रेसिंग के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन के 11.2 किलोमीटर लंबे मुंडका-बहादुरगढ़ कॉरिडोर का रविवार को उद्घाटन किया। वीडियो कॉंफ्रेसिंग के जरिए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के और अधिक मौके मिलेंगे। गौरतलब है कि बहादुरगढ़ हरियाणा का तीसरा शहर है, जो मेट्रो ट्रेन के जरिये दिल्ली से जुड़ रहा है। गुरुग्राम और फरीदाबाद पहले ही दिल्ली से जुड़ चुके हैं।

मुंडका-बहादुरगढ़ खंड में सात स्टेशन हैं और इसके चालू होने के साथ मौजूदा ग्रीनलाइन का इंद्रलोक से मुंडका तक विस्तार हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यालय से एक रिमोट के जरिए मेट्रो कॉरिडोर सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सीएम मनोहर लाल भी मौजूद थे। नए कॉरिडोर पर आम जनता के लिए सेवाएं 24 जून को शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी।

Watch Video

https://youtu.be/0pTMK_CCKuY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *