ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नूंह जिले के शिकारपुर गांव में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में कुछ लोगों ने अपने एक दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शिकारपुर गांव के मुजाहिद, गुलफान, शौकत, सब्बा, छोटा कंझा, बड़ा कंझा और राहुल की मोबाइल को लेकर जाहिद के साथ झगड़ा हो गया था।
उसी के चलते गांव में पीर की मजार के समीप इन लोगों ने जाहिद को गोली मार दी। गोली लगने से जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की माने तो मृतक जाहिक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था, लेकिन वो मामले में आरोपी लोगों के बारे में पड़ताल कर रहे है। पुलिस को आशंका है कि ये लोग लूटपाट का काम करते हैं और पैसों के लेनदेन के चलते ही इनके बीच झगड़ा हुआ था।


