ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के नौजवान अपना उज्जवल भविष्य बनाने के लिए लगातार विदेशों की और बढ़ रहे है। जिस कारण इनमें से कई युवको को धोखाधड़ी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण वो विदेशों में बड़ी बड़ी मुसिबतों में फंस जाते है।
मुसिबतों में फंस जाने के कारण वो अपने देश अपने घर भी वापिस नहीं आ पाते है। पर इन युवकों को कोई फरिश्ता ही मुसिबतों से आजाद करवा कर उनको अपने देश वापस लेकर आता है और उनको उनके परिवार वालों से मिलाता है। ऐसा ही मामला दुबंई से सामने आया है जहां सरबत दा भला ट्रस्ट के एसएसपी ओबरोय ने 14 पंजाबियों को दुबंई की जेल से छुड़वा कर वापिस लेकर आए है।
बता दें कि एसएसपी ओबेरॉय ने दुबंई के कानून के अनुसार बल्ड मनी देकर इन नौजवानों को उनके परिवारवालों से मिलाया है। गौरतलब है कि एसएसपी ओबेरॉय सैकड़ों पंजाबियों की जान बचा कर उनको अपने वतन वापिस लेकर आए है। वहीं इस मामले के बाद ओबेरॉय ने युवकों से विदेश ना जाने की अपील की। गौरतलब है कि जेल से छुट कर पंजाबी नौजवानों को कत्ल के मामले में उनको मौत की सजा सुनावई गई थी।


