पंजाब में गैंगस्टरों के हौंसले बुलंद, बेअदबी मामले पर दो गैंगस्टरों ने कैदी के साथ की मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टरों  और बदमाशों को पुलिस का बिल्कूल भी खौफ नहीं है जिस कारण वो जेल में बंद होने ेक बावजुद भी किसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टरों  और बदमाशों को पुलिस का बिल्कूल भी खौफ नहीं है जिस कारण वो जेल में बंद होने ेक बावजुद भी किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे देते है। यदि बात की जाए पंजाब के जेलों की तो पंजाब की जेलों में से आए दिन कोई ना कोई वारदात सामने आ रही है।

injured

 

ऐसा ही एक और मामला लुधियाना की सेंट्रल जेल से सामने आया है जहां पर दो गैंगस्टरों ने एक युवक को बुरी तरह से पीट कर उसको गंभीर रूप से घाटल कर दिया। इतना ही नहीं इसकी जानकारी गैगस्टरों ने सोशल मीडिया पर दी।

injured

जानकारी अनुसार लुधियाना की सेंट्रल जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने एक कैदी को लोहे की छड़ी से बुरी तरह से पीटा। जिस कारण उसकी टांग टूट गई और उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले की जानकारी उन्होने सोशल मीडिया पर दी।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=603336630049451&set=a.132563867126732.1073741828.100011193579393&type=3&theater

पोस्ट में कहा गया है कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले को जेल में मारा गया। साथ ही इस पोस्ट में उन्होने उन दोनों गैंगस्टरों की तारीफ भी की। सूत्रों का कहना है कि ये गैंगस्टर दविंद्र बम्बीहा ग्रुप के साथ संबंधित है। साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि ये मामला श्री गुरू ग्रंथ साहिब के साथ हुई बेअदबी को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीर रूप से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *